Breaking News

अस्पताल में आग लगने से तीन लोगों की मौत, 32 लोग हुए घायल

अस्पताल में आग लगने से तीन लोगों की मौत, 32 लोग हुए घायल

 नई दिल्ली (एजेंसी)। मिस्र की राजधानी काहिरा के एक अस्पताल में बुधवार को आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 32 लोग घायल हो गये।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि आग पूर्वी काहिरा के मटेरिया के पास स्थित नूर मोहम्मदी अस्पताल में लगी जिसे एक परमार्थ संस्था द्वारा संचालित किया जाता है।

Related Topics