Entertainment

 लंबे समय से  बीमार चल रही राखी सावंत की मां जया सावंत का निधन

लंबे समय से बीमार चल रही राखी सावंत की मां जया सावंत का निधन

नई दिल्ली (एजेंसी)। लंबे समय से  बीमार चल रही राखी सावंत की मां जया सावंत का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया है। वो कैंसर से पीड़ित थीं। राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी ने इस दुखद घटना की जानकारी दी है। राखी की मां बीते कुछ समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रहीं थीं। 

हाल ही में राखी को भी कई बार अस्पताल जाते भी देखा गया था। बिग बॉस से निकलने के बाद राखी को जानकारी मिली थी कि उनकी मां की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद राखी सीधे बिग बॉस से अस्पताल पहुंची थीं। यहां बीते दिनों से लगातार राखी का आना-जाना लगा हुआ था। राखी सावंत की मां के निधन पर उनके फैन्स भी काफी दुखी हैं। राखी ने हाल ही में अपने फैन्स ने मां के स्वस्थ्य होने की दुआएं मांगने की भी बात कही थी। 

Related Topics