Relation

देशभर में आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन का त्योहार, जानें किस मुहूर्त पर राखी बांधें बहनें
दिल्ली (एजेंसी)। आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। भाई-बहन के रिश्ते में इस पर्व का बेहद खास महत्व है। रक्षाबंधन का पर्व प्रतिवर्ष हिन्दू कैलेंडर के अनुसार सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर मनाया जाता हैं। यह त्योहार इस बार बेहद खास होने जा रहा है। इस दिन ऐसा महासंयोग बन रहा है, जो करीब 200 साल बाद बना है।
ज्योतिषशास्त्रियों का कहना है कि इस साल रक्षाबंधन पर ग्रहों की एक विशेष स्थिति बन रही है। दरअसल इस बार गुरुदेव बृहस्पति और ग्रहों के सेनापति शनि वक्री अवस्था में अपनी-अपनी राशियों में विराजमान रहेंगे। साथ ही आयुष्मान, सौभाग्य और ध्वज योग रहेगा। इसके अलावा शंख, हंस और सत्कीर्ति नाम के राजयोग भी बन रहे हैं। ग्रहों का ऐसा अद्भुत संयोग करीब 200 साल बाद बन रहा है।
भद्राकाल में न बांधे राखी
ज्योतिषियों के अनुसार, गुरुवार को भद्रा काल सुबह 10:39 पर शुरू होगा और रात 8:52 पर खत्म होगा। ऐसा माना जाता है कि भद्रा का वास चाहे आकाश में रहे या स्वर्ग में, जब तक भद्रा काल पूरी तरह खत्म न हो जाए तब तक रक्षा बंधन नहीं करना चाहिए। वही ज्योतिषियों का मानना हैं कि भद्रा काल का प्रभाव इस बार नहीं पड़ने वाला हैं।
क्या है शुभ मुहूर्त?
11 अगस्त- पुच्छ काल में शाम 5: 07 से 6: 19
11 अगस्त- चर चौघड़िया में रात 8:52 से 9:48 तक
11 अगस्त- प्रदोष काल में रात 8:52 से 9:15 तक