छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

बिरगांव नगर निगम में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यो का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

गौठान में गोबर पेंट तत्काल उत्पादन करने के निर्देश दिए
 
सर्व सामाजिक डॉ. बी.आर. अम्बेडकर भवन निर्माण की धीमी गति पर संबंधित को नोटिस जारी करने के दिये निर्देश


रायपुर 18 मई 2023/कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आज नगर पालिक निगम बीरगांव क्षेत्रान्तर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो,गौठान और घरो में जल आपूर्ति का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने से बीरगांव नगर निगम में जल आवर्धन योजना अन्तर्गत 104 करोड़ की लागत से बन रहे उच्च स्तरीय जलागार (पानी टंकी) एवं कमिशनिंग कार्य का निरीक्षण किया।इसके पश्चात वार्ड क्रं. 12 के कुछ घरों का निरीक्षण कर लोगों से जल आपूर्ति के संबंध में पुछताछ की ।इस संबंध में कलेक्टर ने निगम आयुक्त को पानी की नियमित आपूर्ति करने के निर्देश दिए,ताकि लोगो को किसी प्रकार की समस्या न हो।
इसी तरह शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा,गरुवा,घुरवा और बाड़ी के तहत रावांभाठा में स्थित गौठान का निरीक्षण किया।गौठान निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वर्मी निर्माण कर रहीं स्व-सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी उत्पादन एवं विक्रय के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली।इसके साथ ही गौठान में  गोबर पेंट निर्माण के लिये बन रहे भवन का निरीक्षण किया एवं गोबर पेंट तत्काल उत्पादन करने  की बात कही।
डॉ. भुरे ने नगर पालिक निगम बीरगांव क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम उरकुरा में 47 लाख रुपए की लागत से बन रहें सर्व सामाजिक डॉ. बी.आर. अम्बेडकर भवन का भी निरीक्षण किया।निर्माणाधीन सामाजिक भवन के कार्य की धीमी गति को देखते हुए नाराजगी व्यक्त की।इसके लिए उन्होंने ठेकेदार को नोटीस देते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button