लाइफ-स्टाइल

क्या आपभी हैं पसीने की बदबू से परेशान, तो बिना देर किए अपनाएं ये नुस्खा

हेल्थ न्युज (एजेंसी)। बारिश के मौसम में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बारिश में होने वाली उमस में शरीर में कई तरीके के बैक्टीरिया जन्म लेते हैं, जिनकी वजह से शरीर में कई तरीके की परेशानियां होने लगती हैं। इन परेशानियों में सबसे अहम है पसीने की बदबू आना। दरअसल, चाहे बारिश का मौसम हो या फिर गर्मी का, पसीने की बदबू हर मौसम में लोगों को परेशान कर देती है।

ये बदबू कई बार लोगों की शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग हजारों रुपये खर्च करके परफ्यूम खरीदते हैं लेकिन परफ्यूम का असर भी कुछ समय तक ही रहता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको इस बदबू से छुटकारा मिल सकता है।

नहाने के पानी में डालें नींबू

वैसे तो अगर आप चाहें तो नींबू वाले साबुन आपको बाजार में मिल जाएंगे लेकिन इनका असर कुछ समय के लिए ही रहता है। ऐसे में अगर आप रोजाना नहाने के पानी में एक नींबू के रस को निचोड़ लें और टब में नींबू के छिलके को भी डाल दें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

ग्रीन टी

अगर आप नहाने के पानी में तीन से चार ग्रीन टी के बैग्स डालकर इन्हें छोड़ देंगे तो ये शरीर की बदबू को कम करने में मदद करेगा। दरअसल, ग्रीन टी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को रिलेक्स करने में मदद करते हैं।

बेकिंग सोडा

पसीने की बदबू सबसे ज्यादा अंडरआर्म्स से ही आती है, ऐसे में आप चाहें तो अंडरआर्म्स पर थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर लगाएं और आधे घंटे बाद साफ कर दें। ये काफी फायदेमंद रहता है। इसके अलावा आप चाहें तो नहाने के पानी में भी बेकिंग सोडा मिला सकते हैं।

एसेंशियल ऑयल

अगर आप अपने नहाने के पानी में एसेंशियल तेल की कुछ बूंदे मिलाकर उससे नहाएंगे तो ये पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। इसके लिए आप टी ट्री ऑयल या लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button