दांतों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में करें बदलाव

न्युज डेस्क (एजेंसी)। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दांतों का स्वस्थ और मजबूत होना सबसे जरूरी होता है। हम जो कुछ भी खाते या पीते हैं सबसे पहले उसका संपर्क हमारे दांतों से ही होता है। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए जिंदगी भर उनकी देखभाल करना पड़ता है। आज के दौर में खानपान, सही से देखभाल न करने की वजह से दांतों से जुड़ी तमाम समस्याएं लोगों में देखने को मिल रही हैं। ये समस्याएं कभी-कभी बेहद तकलीफदेह भी हो सकती हैं।
इसके अलावा अगर आपके दांत स्वस्थ और साफ नहीं हैं तो इसकी वजह से आपके व्यक्तित्व पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। दांतों से जुड़ी समस्या होने पर आप सही तरीके से हर चीज का सेवन भी नहीं कर पाते हैं। दांतों को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ बर्श करना ही काफी नहीं है। इन्हें स्वस्थ रखने के लिए आप अपनी डाइट में भी बदलाव कर सकते हैं। जिससे शरीर में विटामिन्स की पूर्ति होती है और आपके दांत स्वस्थ हो सकते हैं। स्वस्थ शरीर की तरह ही स्वस्थ दांत भी जरूरी हैं।
सेब-
सेब खाने से दांत साफ होते हैं और सांसों की बदबू से भी राहत मिलती है। सेब की रेशेदार छिलके और गूदा टूथब्रश का काम करते हैं और दांतों में चिपके प्लेक को दूर करते हैं। सेब में मौजूद अम्लता से सांस की बदबू का कारण बनने वाले खराब बैक्टीरिया को मारने में मदद मिलती है। सेब को हमेशा छिलका के साथ खाएं क्योंकि फाइबर से भरा होता है जो दांतों और मसूड़ों को साफ रखने में मदद करता है।
स्ट्रॉबेरी-
स्ट्रॉबेरी में मैलिक एसिड का लेवल हाई होता है जो अक्सर कुछ प्रकार के टूथपेस्ट में पाया जाता है। मैलिक एसिड एक नैचुरल एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करता है और दांतों की जड़ों में जमा गंदगी को साफ करता है। स्ट्रॉबेरी में साइट्रिक एसिड भी पाया जाता है और इनेमल को कमजोर करता है।
गाजर-
सेब की तरह गाजर में भी फाइबर भरे होते हैं और इसे खाने से दांतों पर जमा प्लेक खत्म होता है जिससे चमक आती है। गाजर के सेवन से लार का उत्पादन भी बढ़ता है। जो स्वाभाविक रूप से दांतों को साफ करता है। दांतों की सफाई के अलावा गाजर में कई विटामिन भी होते हैं, जो मसूड़े की सूजन से लड़ते हैं।
प्याज-
प्याज में पावरफुल एंटी बैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो मुंह में कुछ ऐसे बैक्टीरिया को मार सकते हैं जो दांतों की सड़न पैदा करते हैं। इसके प्रभाव को देखने के लिए आपको प्याज को सलाद के रूप में खाना चाहिए।
तरबूज-
तरबूज में स्ट्रॉबेरी से ज्यादा मैलिक एसिड होता है। मैलिक एसिड आपके दांतों को हल्का करने और लार उत्पादन को बढ़ावा देने में सहायक है। तरबूज की रेशेदार बनावट आपके दांतों को स्क्रब करती है, जिससे दाग-धब्बों को दूर करने में मदद मिलती है।
रेड वाइन- ऐसा माना जाता है कि रेड वाइन में एसिड और टैनिन जैसे तत्व होते हैं, जो इनेमल परत को दबा सकते हैं। वाइन पीने से आपके दांत का रंग गहरा हो जाता है। आप अपनी वाइन के साथ पनीर खाकर रेड वाइन के प्रभाव को कम कर सकते हैं। बाद में दांतों को ब्रश करने से भी मदद मिल सकती है।