छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन ने किया सांसद खेल महोत्सव के लोगो का विमोचन

रायपुर। रायपुर के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सांसद खेल महोत्सव के लोगो का अनावरण किया और इस आयोजन की शुरुआत की घोषणा की। यह महोत्सव 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा।

इस मौके पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “खेल की असली सुंदरता जीत या हार में नहीं, बल्कि उस यात्रा में है जहाँ हर प्रयास अपने आप में एक पुरस्कार बन जाता है। जब मेहनत का पसीना मिट्टी में मिलता है, तो शरीर स्वस्थ, मन खुश और आत्मा संतुष्ट हो जाती है। खेल सिर्फ खेल नहीं, बल्कि जीने की एक कला है।”

उन्होंने बताया कि यह महोत्सव रायपुर लोकसभा क्षेत्र की सभी नौ विधानसभाओं के ब्लॉक स्तर पर होगा। इसमें स्कूल और कॉलेज के छात्रों के बीच 12 तरह के खेल आयोजित किए जाएंगे, जिसमें लगभग 10,000 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य हर व्यक्ति को खेलों से जोड़ना और गाँवों व घरों में छिपी प्रतिभाओं को मंच देना है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

अग्रवाल ने “फिट इंडिया” अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को खुद खेलों में हिस्सा लेना चाहिए और दूसरों को भी खेलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैदान में उतरने वाला हर खिलाड़ी अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास की सीख लेता है।

इस कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री अरुण साव, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शशांक सिंह, छत्तीसगढ़ की पहली अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेयांश जायसवाल, मशहूर हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, खेल विभाग के अधिकारी, खिलाड़ी और युवा भी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button