छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री साय ने संत असंग देव जी से मुलाकात की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर में अपने निवास पर संत असंग देव जी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शॉल और श्रीफल देकर संत असंग देव का सम्मान किया और उनसे प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। संत असंग देव जी ने मुख्यमंत्री को गाय की एक मूर्ति भेंट की। इस दौरान, दोनों के बीच विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा हुई।
इस भेंट के समय, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और संत असंग देव जी के कई अनुयायी भी मौजूद थे।
















