
खेल
नीरज चोपड़ा विश्व चैंपियनशिप से बाहर
स्पोर्ट न्युज (एजेंसी)। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के छठे दिन, भारत के जाने-माने जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के ओलंपिक विजेता अरशद नदीम के बीच पुरुष जैवलिन थ्रो का फाइनल मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में नीरज चोपड़ा को बाहर होना पड़ा। उन्होंने अपने पांचवें थ्रो में फाउल किया, जिसके कारण वह प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
उनके थ्रो के परिणाम इस प्रकार रहे:
पहला थ्रो: 83.65 मीटर
दूसरा थ्रो: 84.03 मीटर
तीसरा थ्रो: फाउल
चौथा थ्रो: 82.86 मीटर
पांचवां थ्रो: फाउल
















