भोपाल-रायपुर फ्लाइट अब रोजाना, यात्रियों को बड़ी राहत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। जिले के लोगों की ज़रूरतों को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
इसी कड़ी में, कुनकुरी नगर पंचायत के छठघाट तालाब के विकास के लिए 5 करोड़ 17 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। इस राशि का उपयोग तालाब के सौंदर्यीकरण, किनारों को मजबूत करने, साफ-सफाई और लाइटिंग व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए किया जाएगा।
कार्य पूरा होने के बाद, छठघाट तालाब एक भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल के रूप में उभरेगा, जो कुनकुरी नगर की पहचान का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार हर जिले और हर शहर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कुनकुरी में छठघाट तालाब का विकास वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगा और यह नगरवासियों के लिए गौरव का विषय बनेगा।
इस फैसले से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल न केवल नगर की खूबसूरती बढ़ाएगी, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को भी और अधिक गरिमामय बनाएगी।