बिज़नेस

शेयर में तेज गिरावट : टाटा मोटर्स को लगा 21 हजार करोड़ का झटका!

नई दिल्ली (एजेंसी)। Jaguar Land Rover (JLR) पर हुए एक बड़े साइबर हमले से कंपनी को भारी नुकसान होने की आशंका है। कंपनी ने इस तरह के हमलों के लिए कोई बीमा कवर नहीं लिया था, जिस वजह से उसे लगभग £2 अरब (लगभग ₹21,000 करोड़) का सीधा वित्तीय झटका लगने का अनुमान है।

उत्पादन पर असर

इस साइबर हमले के कारण JLR की वेस्ट मिडलैंड्स और मर्सीसाइड में स्थित फैक्टरियों में उत्पादन ठप हो गया है। इससे न सिर्फ कंपनी को नुकसान हो रहा है, बल्कि हजारों सप्लायर्स की आजीविका भी खतरे में है।

टाटा मोटर्स के शेयरों पर प्रभाव

आपको बता दें कि JLR, टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी है, इसलिए इस घटना का सीधा असर टाटा मोटर्स के शेयरों पर भी देखने को मिला। 25 सितंबर की सुबह, शेयर 682.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 669.90 रुपये पर खुले और दिन के दौरान गिरकर 665 रुपये से भी नीचे चले गए। इस गिरावट के चलते, कंपनी के शेयर में 2.5% की कमी आई।

विशेषज्ञों की राय

ट्रेडबुल्स के विश्लेषक सच्चिनानंद उत्तेरकर ने टाटा मोटर्स के शेयरों को बेचने की सलाह दी है। उन्होंने 670 रुपये तक बेचने और 677 रुपये का स्टॉपलॉस रखने की सलाह दी है। उनका कहना है कि शेयरों का अगला लक्ष्य 654 रुपये है, और इसके बाद यह 640 रुपये तक जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button