लाइफ-स्टाइलहेल्थ

गर्भावस्‍था में उल्‍टी और जी मिचलाने की समस्‍या दूर करने के सरल उपाय

प्रेग्नेंसी में स्वास्थ्य देखभाल और उल्टी से राहत

नई दिल्ली (एजेंसी)। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की अपने स्वास्थ्य के प्रति ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है, क्योंकि उन्हें अपना और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों का ध्यान रखना होता है। प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से कई परिवर्तन आते हैं। उन्हें बार-बार कुछ खाने की इच्छा (क्रेविंग) होती रहती है। यदि महिलाएं इस क्रेविंग को शांत करने के लिए अस्वस्थ (अनहेल्दी) भोजन करती हैं, तो इससे गर्भावस्था या प्रसव (लेबर) के दौरान जटिलताओं (कॉम्प्लिकेशन) का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, इस दौरान उल्टी या मतली (जी मिचलाना) की समस्या बहुत सामान्य होती है। उल्टी के कारण गर्भवती महिलाओं को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए ये घरेलू उपाय उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं:

संतरा: संतरे में सिट्रिक एसिड पाया जाता है, जिसकी सुगंध (स्मेल) से उल्टी रोकने में मदद मिलती है। उल्टी की समस्या को नियंत्रित करने के लिए आप संतरे का रस पी सकती हैं या फिर इसे सूंघकर भी लाभ ले सकती हैं।

अदरक: गर्भावस्था से जुड़ी उल्टी की परेशानी को कम करने में अदरक प्रभावी है। एक कप गरम पानी में लगभग एक से दो इंच अदरक के टुकड़े को 10 मिनट तक उबालें। गैस बंद करने के बाद इसे ठंडा होने दें। फिर छानकर इस मिश्रण में शहद मिलाकर पीएँ। उल्टी और मतली से छुटकारा पाने के लिए दिन में 2 या 3 बार इस चाय का सेवन किया जा सकता है।

नींबू: नींबू भी मतली (जी मिचलाने) की समस्या को रोकने में सक्षम है। एक कटोरी में थोड़ा-सा जीरा, सेंधा नमक और नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह मिला लें। जब भी उल्टी जैसा महसूस हो, इसे थोड़ा-सा खा लें। इसके अतिरिक्त, नींबू पानी में शहद मिलाकर पीने से भी फ़ायदा होता है।

पुदीना: पुदीना पेट के लिए काफी लाभदायक हो सकता है, इसलिए गर्भावस्था के दौरान इसके उपयोग से मतली की समस्या में राहत मिल सकती है। सूखे पुदीने के पत्तों को पानी में उबालकर और उसमें शहद मिलाकर आप इसकी चाय पी सकती हैं। इसके अलावा, पेपरमिंट की खुशबू सूंघने से भी उल्टी रुकती है। आप चाहें तो पुदीने के पत्ते चबा सकती हैं या फिर पेपरमिंट कैंडीज (टॉफी) का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

नोट: ऊपर दी गई जानकारी और सुझाव सामान्य ज्ञान के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं समझना चाहिए। हम इसकी सत्यता व सटीकता की पुष्टि का दावा नहीं करते हैं। कोई भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button