छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय को नए विधानसभा भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस भेंट के दौरान, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आगामी 1 नवम्बर को होने वाले नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह के लिए औपचारिक रूप से निमंत्रण पत्र सौंपा और उन्हें समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बड़े हर्ष और गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को यह अत्याधुनिक विधानसभा भवन समर्पित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से इस शानदार और सुसज्जित भवन का उद्घाटन करना राज्य के लिए एक ऐतिहासिक और गर्वपूर्ण क्षण होगा। उन्होंने जोर दिया कि यह नया भवन छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक परंपराओं, विकास की यात्रा और जनभावनाओं का एक सशक्त प्रतीक बनेगा, और हम सभी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button