छत्तीसगढ़
विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से आरंभ होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस सत्र के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सत्र की शुरुआत पूरी तैयारी के साथ होगी।
डॉ. सिंह ने चर्चा में बताया कि सत्र के पहले दिन कोई प्रश्न-उत्तर या ध्यानाकर्षण (Call attention) नहीं होगा। इसके बजाय, पहले दिन ‘विजन@2047’ के प्रस्तुतीकरण (Presentation) के साथ उस पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। यह चर्चा छत्तीसगढ़ के विकास पर केंद्रित होगी, जिसका प्रेजेंटेशन दिया जाएगा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस पर अपना जवाब देंगे।
















