छत्तीसगढ़
अस्पताल में भर्ती विधायक राजवाड़े से मिले मुख्यमंत्री साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को रायपुर स्थित सड्डू क्षेत्र के एक निजी अस्पताल पहुँचे। उन्होंने वहाँ इलाज करा रहे वरिष्ठ विधायक भैयालाल राजवाड़े से मिलकर उनका हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री ने विधायक राजवाड़े के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी चिकित्सकों से ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने डॉक्टरों को निर्देशित किया कि विधायक राजवाड़े को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाएँ। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।
















