कड़ाके की ठंड में बच्चों को कैसे रखें सुरक्षित? अपनाएं ये 4 जरूरी उपाय

हेल्थ न्युज (एजेंसी)। सर्दियों का सुहाना मौसम अपने साथ बीमारियों का डर भी लेकर आता है। चूंकि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बड़ों की तुलना में कम होती है, इसलिए वे वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम की चपेट में जल्दी आ जाते हैं।
अपने नन्हे-मुन्नों को इस मौसम में फिट और एक्टिव रखने के लिए माता-पिता को कुछ बुनियादी आदतों पर ध्यान देना चाहिए:
- स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान
सर्दियों में कीटाणु तेजी से फैलते हैं। बच्चे अक्सर खेलते समय धूल-मिट्टी के संपर्क में आते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ठंड की वजह से बच्चे पानी से दूर भागते हैं, लेकिन उन्हें नियमित रूप से हाथ धोने की आदत डालें। गुनगुने पानी का उपयोग करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है ताकि उन्हें परेशानी न हो।
- सैनिटाइजर है मददगार
अगर बार-बार हाथ धोना संभव न हो, तो हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें। यह कीटाणुओं को मारने का एक आसान और प्रभावी तरीका है। बाहर जाते समय या पार्क में खेलते वक्त बच्चों के पास छोटा सैनिटाइजर जरूर रखें ताकि वे संक्रमण से सुरक्षित रह सकें।
- संक्रमित व्यक्तियों से दूरी
सर्दियों में फ्लू और खांसी बहुत आम है। यदि घर में कोई व्यक्ति बीमार है, तो बच्चों को उनसे थोड़ी दूरी बनाकर रखनी चाहिए। प्यार जताना जरूरी है, लेकिन बीमारी के दौरान शारीरिक संपर्क कम रखने से आप अपने बच्चे को संक्रमण की चैन से बचा सकते हैं।
- समय पर टीकाकरण (Vaccination)
बीमारियों से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन सबसे मजबूत ढाल है। बच्चों को फ्लू और अन्य मौसमी बीमारियों के टीके समय पर लगवाना सुनिश्चित करें। अपने बाल रोग विशेषज्ञ (Pediatrician) से सलाह लें कि इस मौसम में कौन से टीके सुरक्षा के लिए अनिवार्य हैं।
अस्वीकरण (Disclaimer): यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
















