छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी : रायपुर मंडल में ऑटो सिग्नलिंग कार्य के चलते 8 ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल से सफर करने वाले यात्रियों को आगामी दिनों में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाले भाटापारा और हथबंध रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग का काम किया जाना है। इस नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण रेलवे ने बिलासपुर, रायपुर, कोरबा और गेवरा रोड मार्ग पर चलने वाली 8 लोकल और पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है।
रेल प्रशासन के अनुसार, बिलासपुर जोन में बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को मजबूत करने का काम तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि तीसरी लाइन और ऑटो सिग्नलिंग का कार्य पूरा होते ही ट्रेनों की रफ्तार और परिचालन में सुधार होगा, जिससे भविष्य में यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची:
22 जुलाई:
गाड़ी संख्या 68728 (रायपुर – बिलासपुर मेमू)
गाड़ी संख्या 68734 (बिलासपुर – गेवरा रोड मेमू)
गाड़ी संख्या 68733 (गेवरा रोड – बिलासपुर मेमू)
गाड़ी संख्या 68719 (बिलासपुर – रायपुर मेमू)
गाड़ी संख्या 58203 (कोरबा – रायपुर पैसेंजर)
गाड़ी संख्या 58204 (रायपुर – कोरबा पैसेंजर)
गाड़ी संख्या 68746 (रायपुर – गेवरा रोड मेमू)
23 जुलाई:
गाड़ी संख्या 68745 (कोरबा – रायपुर मेमू)
नोट: यात्रा पर निकलने से पहले रेलवे के आधिकारिक इंक्वायरी नंबर (139) या NTES ऐप के माध्यम से अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।
















