छत्तीसगढ़

रायपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय सम्मान : सीएम साय ने जांबाजों को पदकों से नवाजा

रायपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले छत्तीसगढ़ पुलिस और नगर सेना के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक एवं भारतीय पुलिस पदक

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक-2026: रक्षित केंद्र धमतरी के सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत को पुलिस प्रशिक्षण और 36 से अधिक वर्षों की निष्ठावान सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

भारतीय पुलिस पदक-2026: बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल समेत 10 अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और आधुनिक पुलिसिंग में योगदान के लिए यह सम्मान मिला।

सम्मानित अन्य प्रमुख अधिकारी: रायगढ़ एसएसपी शशिमोहन सिंह, एटीएस नवा रायपुर एसपी राजश्री मिश्रा, रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, 7वीं वाहिनी भिलाई सेनानी निवेदिता पॉल, 20वीं वाहिनी महासमुंद सेनानी मनीषा ठाकुर रावटे, रायपुर डीसीपी तारकेश्वर पटेल, एएसपी (विशेष आसूचना शाखा) उनैजा खातून अंसारी, सहायक सेनानी जयलाल मरकाम और प्लाटून कमांडर हजारी लाल साहू।

गृह रक्षक व आपदा प्रबंधन सम्मान

नायक उत्तम कुमार साहू (नगर सेना राजनांदगांव): शिवनाथ नदी में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य हेतु गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक।

लांस नायक जोगेश्वर कुमार धीवर (नगर सेना रायपुर): उत्कृष्ट गोताखोरी और प्रशिक्षण कार्यों के लिए सम्मानित।

वर्ष 2025 के राज्य स्तरीय एवं डीजीपी पुरस्कार

गुरु घासीदास पुरस्कार: रामेश्वर प्रसाद यादव (एएसआई, जांजगीर-चांपा)

राज्यपाल व रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार: अर्चना धुरंधर (निरीक्षक, रायपुर)

मुख्यमंत्री पुरस्कार: निशा सिन्हा (एसडीओपी, गरियाबंद)

शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार: उत्तम साहू (निरीक्षक, बिलासपुर अजाक)

पुलिस महानिदेशक पुरस्कार: डी.आर. टंडन (डीएसपी, अजाक बिलासपुर)

आकर्षक मार्च पास्ट

समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक (दर्री) विमल कुमार पाठक के कमान में भव्य परेड आयोजित हुई। इसमें छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, जेल पुलिस, नगर सेना और एनसीसी की टुकड़ियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button