छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस ग्राउंड : स्वतंत्रता दिवस पर घोड़ों के करतब, बैगपाइपर बैंड और डॉग स्क्वॉड का जलवा

रायपुर। रायपुर के पुलिस परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन बेहद उत्साहजनक रहा। समारोह में अश्वारोही टीम के साहसिक कारनामों, महिला बैंड की संगीतमय धुनों और पुलिस डॉग स्क्वॉड की सूझबूझ ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

अश्वारोही दल का अदम्य साहस

अमलेश्वर की 3वीं बटालियन के घुड़सवारों ने टेंट पैगिंग, फ्लैग मार्च, शो जंपिंग और गैलप राउंड का शानदार प्रदर्शन किया।

आरक्षक धनेश्वर कंवर ने ‘आदित्री’ घोड़े पर तिरंगा फहराते हुए मार्च किया, जबकि अजय कुमार यादव ने ‘आभा’ पर खड़े होकर सलामी दी।

‘रुद्र’, ‘अश्वत्थामा’, ‘प्रिंसेस सारा’ और ‘शक्ति’ जैसे घोड़ों ने टेंट पैगिंग में अपनी गति दिखाई।

‘युवराज’, ‘अवनि’, ‘कावेरी’, ‘जूही’ और ‘ओजस’ ने ऊंची छलांगें लगाकर दर्शकों को हैरान कर दिया।

महिला बैगपाइपर बैंड की मनमोहक धुनें

20वीं भारत रक्षित वाहिनी की 35 महिला सदस्यों वाले इस बैंड का नेतृत्व आरक्षक सोनबती ठाकुर ने किया। बैंड ने ‘इंडिया गेट’, ‘केसरिया बाना’ और ‘पुलकित हिमालय’ जैसी देशभक्ति धुनों पर मार्च किया।

इस दल ने वर्ष 2022 में पंचकुला (हरियाणा) स्थित ITBP केंद्र से 6 महीने का कठिन प्रशिक्षण लिया था।

2024 में नागालैंड में आयोजित राष्ट्रीय पुलिस बैंड स्पर्धा में इस टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया था।

हैदराबाद में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय स्पर्धा में टीम को स्वर्ण पदक मिला, जहाँ सोनबती ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ कंडक्टर का खिताब दिया गया।

पुलिस डॉग स्क्वॉड की कार्यकुशलता

राज कपूर के निर्देशन में 7 अलग-अलग श्रेणियों में प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

‘मैक्स’ नामक श्वान ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य लोगों को बुके सौंपकर अभिनंदन किया।

श्वानों ने एक साथ मिलकर कमल के फूल का आकार बनाया।

‘दुलार’, ‘मेरी’ और ‘शिवा’ ने आग के छल्लों के बीच से छलांग लगाई।

श्वानों ने जमीन में छिपे नशीले पदार्थों और बम का पता लगाने के साथ-साथ कपड़े की महक से संदिग्ध व्यक्ति को पहचानने की तकनीक दिखाई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button