छत्तीसगढ़

नेपाल संकट : फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए राज्य सरकार ने जारी किए आपातकालीन नंबर

रायपुर। नेपाल में प्राकृतिक आपदा (बाढ़ और भूस्खलन) के चलते फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों की सुरक्षित घर वापसी के लिए राज्य सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आदेश के बाद प्रशासन ने मदद और जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर सार्वजनिक कर दिए हैं।

प्रभावित नागरिक या उनके परिवार राहत पाने व जानकारी जुटाने के लिए इन माध्यमों से संपर्क साध सकते हैं:

आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन: 1070

टेलीफोन नंबर: +91-771-2223471

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आश्वस्त किया है कि इस कठिन परिस्थिति में सरकार हर नागरिक की सुरक्षा और उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए प्राथमिकता से कदम उठा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button