छत्तीसगढ़

शासकीय बालिका गृह में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बेटियों के संग सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शंकर नगर स्थित शासकीय बालिका गृह का दौरा कर वहां रहने वाली बच्चियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें एपिसोड को सुना। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से सीधा संवाद कर उनके विचारों और भविष्य के सपनों के बारे में चर्चा की।

इस अवसर पर मंत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा:

प्रेरणादायक संवाद: प्रधानमंत्री के विचार समाज में सकारात्मकता, नए नवाचार और आत्मनिर्भरता का संचार करते हैं। बच्चियों के साथ इसे सुनना बेहद आनंददायक रहा।

सुरक्षा और शिक्षा की प्रतिबद्धता: राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य बालिकाओं को सुरक्षित माहौल, उत्कृष्ट शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर देना है।

स्वावलंबन पर जोर: बालिका गृह में रह रही बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना विभाग की प्राथमिकता में शामिल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button