उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव 2027 : भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने संभाली कमान, सीएम योगी से की अहम मुलाकात

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्य प्रभारी विनोद तावड़े ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आधिकारिक आवास (5-कालिदास मार्ग) पर रणनीतिक मुलाकात की।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा चुनावी रणनीति को धरातल पर उतारना था। इस अवसर पर प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश ईश्वरभाई पटेल भी उपस्थित रहे। प्रदेश में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ पार्टी बूथ स्तर तक अपने ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

मुलाकात के उपरांत विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया (X) के जरिए जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ विस्तृत चर्चा हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को पूरा करते हुए 2027 में पुनः सरकार बनाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button