छत्तीसगढ़

डिजिटल क्रॉप सर्वे : सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला, 87% काम पूरा

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) के बेहतर क्रियान्वयन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले ने नया रिकॉर्ड कायम करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। राज्य स्तरीय आंकड़ों के अनुसार, जिला 87 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर शीर्ष पर है। इस सूची में 86 फीसदी के साथ खैरागढ़ दूसरे और 81 फीसदी काम के साथ कोरिया तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

प्रशासन की निगरानी और ज़मीनी स्तर पर लगातार समीक्षा के चलते 6 सितंबर 2026 तक जिले के कुल 53,524 लक्षित प्लॉटों में से 47,350 प्लॉटों (88.45%) की मैपिंग पूरी की जा चुकी है। इनमें से 35,476 सर्वे (74.93%) को आधिकारिक स्वीकृति भी मिल गई है।

तहसीलवार सर्वे के आंकड़े:

सरसींवा: 8,187 में से 7,653 प्लॉट (93.27% काम पूर्ण, 5,348 स्वीकृत)

भटगांव: 6,235 में से 5,847 प्लॉट (93.15% काम पूर्ण, 3,748 स्वीकृत)

सारंगढ़: 16,134 में से 14,032 प्लॉट (88.60% काम पूर्ण, 12,061 स्वीकृत)

सरिया: 5,491 में से 4,647 प्लॉट (86.64% काम पूर्ण, 3,258 स्वीकृत)

बिलाईगढ़: 7,876 में से 6,745 प्लॉट (85.49% काम पूर्ण, 5,132 स्वीकृत)

बरमकेला: 9,626 में से 8,136 प्लॉट (84.49% काम पूर्ण, 5,910 स्वीकृत)

इस सफलता पर ज़िला कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों (SDM और तहसीलदारों) को निर्देश दिए हैं कि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल होने तक सर्वे की रफ्तार कम न होने दें। मैदानी अमले के साथ समन्वय बनाकर बाकी बचे प्लॉटों का काम भी जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button