छत्तीसगढ़

पेंड्रा में बाड़ी में काम कर रही महिला पर भालू का हमला, ग्रामीणों की तत्परता से बची जान

पेंड्रा। मरवाही वन मंडल के ग्राम पंचायत नाका में एक महिला पर भालू द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला अपने घर के पीछे बाड़ी में काम में व्यस्त थी, तभी अचानक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण

पीड़िता सविता पर भालू ने अचानक हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद परिजन और ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर भागे। ग्रामीणों ने एकसाथ शोर मचाकर भालू को डराया, जिसके बाद वह जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ।

प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल में भर्ती

हादसे की जानकारी मिलते ही 108 आपातकालीन सेवा की टीम मौके पर पहुंची। ईएमटी शुक्ला प्रसाद और पायलट सुनील कुमार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर ही महिला को प्राथमिक चिकित्सा दी। इसके बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत अभी स्थिर है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भालू की मौजूदगी को लेकर डर का माहौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button