छत्तीसगढ़

“ग्रामीणों की जरूरत के मुताबिक होगा विकास, बुनियादी सुविधाओं से सशक्त बनेंगे गांव : ओपी चौधरी”

रायगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचाने और जन-कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ हर नागरिक तक सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह बात प्रदेश के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले की ग्राम पंचायत तड़ोला में आयोजित जन-संवाद के दौरान कही।

जन-संवाद से जानीं स्थानीय समस्याएं ग्राम पंचायत तड़ोला पहुँचे वित्त मंत्री ने ग्रामीणों के साथ आत्मीय माहौल में सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं, मूलभूत ज़रूरतें और गांव के विकास से जुड़ी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। ग्रामीणों ने सड़क, पानी, बिजली व अन्य जन-सुविधाओं से संबंधित विषयों से मंत्री को अवगत कराया।

अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से लेते हुए ओपी चौधरी ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और आवश्यक समाधान की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए।

जनभावनाओं के अनुरूप होगा बुनियादी विकास वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण अंचलों का समग्र विकास और आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। ग्रामीणों से सीधे मिलने और बातचीत करने से धरातल की वास्तविक स्थितियों और स्थानीय आवश्यकताओं की सही जानकारी मिलती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार जनभावनाओं और क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखकर ही विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button