छत्तीसगढ़

कुनकुरी में विकास को रफ्तार : ₹1.01 करोड़ के दो निर्माण कार्यों को मिली मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किए गए वादों को अमलीजामा पहनाते हुए जशपुर जिले के कुनकुरी निकाय क्षेत्र में दो बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को अंतिम हरी झंडी दे दी गई है। कुल 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इन प्रोजेक्ट्स में एक प्रमुख चौक का सौंदर्यीकरण और एक कम्युनिटी हॉल का निर्माण शामिल है।

इन दोनों परियोजनाओं का ऐलान मुख्यमंत्री साय ने ग्राम कलिबा में कलिबेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान किया था। औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण कार्य जल्द शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

₹76.81 लाख की लागत से सजेगा सूर्य नमस्कार चौक

नगर के वार्ड नंबर 6 स्थित हनुमान टेकड़ी क्षेत्र के पास सूर्य नमस्कार चौक का कायाकल्प किया जाएगा। 76.81 लाख रुपये के बजट से बनने वाला यह चौक न केवल कुनकुरी को एक नई पहचान देगा, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए एक सुव्यवस्थित और आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में उभरेगा।

₹24.83 लाख से तैयार होगा नया सामुदायिक भवन

इसी वार्ड में हनुमान टेकड़ी के समीप 24.83 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक सामुदायिक भवन का निर्माण भी होगा। इससे क्षेत्र के लोगों को वैवाहिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक उपयुक्त और सर्वसुविधायुक्त जगह मिल सकेगी।

स्वीकृति की खबर मिलते ही स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। नगरवासियों ने मुख्यमंत्री साय का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन सुविधाओं से कुनकुरी के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और नागरिकों को दैनिक जीवन में सहूलियत मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button