छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में सेवा संकल्प अभियान : रथबाई का जीवन हुआ आसान, पीएम आवास और सरकारी योजनाओं से मिली राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लखुर्री की रहने वाली श्रीमती रथबाई केशरवानी के जीवन में जनकल्याणकारी योजनाओं ने एक सकारात्मक बदलाव लाया है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामने आई उनकी यह कहानी यह दर्शाती है कि कैसे सरकारी योजनाओं का समन्वित लाभ मिलने से एक जरूरतमंद परिवार का जीवन सुरक्षित और सुविधाजनक बन सकता है।

कच्चे मकान से पक्की छत तक का सफर

लंबे समय तक कच्चे मकान में रहने के कारण श्रीमती रथबाई को हमेशा मौसम की मार और परिवार की सुरक्षा को लेकर अनिश्चितता बनी रहती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का मकान मिलने के बाद अब उन्हें और उनके परिवार को एक सुरक्षित आशियाना मिल गया है। यह नया घर उनके लिए केवल ईंट-गारे की छत नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और स्थायी सुरक्षा का प्रतीक बन गया है।

रसोई गैस और नियमित आर्थिक मदद से संबल

आवास योजना के साथ-साथ रथबाई को अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाओं का भी सीधा लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिले रसोई गैस कनेक्शन से उनका चूल्हा-चौका का काम आसान हुआ है। इसके अलावा, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 500 रुपये प्रतिमाह और पेंशन के रूप में भी 500 रुपये की नियमित राशि प्राप्त हो रही है। यह आर्थिक सहायता उनके परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में बड़ा संबल बन रही है।

बेहतर भविष्य की ओर कदम

अपनी इस बदली हुई स्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमती रथबाई कहती हैं कि अब उन्हें कच्चे घर की चिंता नहीं सताती। विभिन्न योजनाओं से मिले इन सहयोगों ने न केवल उनकी घरेलू परेशानियों को कम किया है, बल्कि उन्हें एक बेहतर और आश्वस्त जीवन जीने का अवसर भी दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button