रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल : आयुक्त संबित मिश्रा ने किए 11 अधिकारियों के तबादले

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम प्रशासन ने शहर की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। निगम आयुक्त संबित मिश्रा की ओर से जारी आदेश के तहत मुख्यालय और विभिन्न जोनों में सेवाएं दे रहे 11 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए हैं। यह प्रशासनिक फेरबदल अगले आदेश तक अस्थायी तौर पर लागू रहेगा।
कार्यपालन अभियंताओं (EE) के नए कार्यभार
पद्माकर श्रीवास: मुख्यालय से स्थानांतरित कर जोन-5 का कार्यपालन अभियंता नियुक्त किया गया है।
लाल महेंद्र प्रताप सिंह: जोन-5 से हटाकर जोन-6 की कमान सौंपी गई है।
दिनेश कुमार सिन्हा: जोन-6 से स्थानांतरित होकर अब जोन-10 का कामकाज संभालेंगे।
गजाराम कंवर: जोन-10 से मुख्यालय स्थित उद्यान शाखा में पदस्थ किए गए हैं।
सहायक अभियंताओं (AE) और अन्य अधिकारियों की नई पदस्थापना
शत्रुघन देशलहरे: जोन-7 से जोन-8 स्थानांतरित किए गए हैं।
दीपक देवांगन: जोन-4 से पदोन्नत/प्रभारित करते हुए मुख्यालय में प्रभारी कार्यपालन अभियंता बनाया गया है। अब वे योजना शाखा, 15वें वित्त आयोग और लोक कर्म विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
संदीप तिवारी: मुख्यालय से जोन-4 में भेजे गए हैं।
संस्कार शर्मा: मुख्यालय से हटाकर महापौर कार्यालय, 15वें वित्त आयोग और उद्यान शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।
वसीम खान: जोन-10 के उप अभियंता को पद प्रभार देते हुए स्वच्छ भारत मिशन का प्रभारी सहायक अभियंता बनाया गया है।
अर्जिता दीवान: मुख्यालय से स्थानांतरित होकर जोन-7 में प्रभारी सहायक अभियंता के रूप में कार्य करेंगी।
योगेंद्र साहू: जोन-8 से मुख्यालय की योजना शाखा, 15वें वित्त आयोग और लोक कर्म विभाग में पदस्थ किए गए हैं।
















