छत्तीसगढ़
भठली ग्राम पंचायत में विकास की बहार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कई कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भठली में विकास कार्यों का नया दौर शुरू हो गया है। क्षेत्र के विधायक और प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को भठली गांव में विभिन्न विकास परियोजनाओं का औपचारिक उद्घाटन और शिलान्यास किया।
इस अवसर पर वित्त मंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। गांवों के सुनियोजित विकास से ही क्षेत्र की तरक्की संभव है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों और जनप्रतनिधियों से चर्चा करते हुए उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का भरोसा दिलाया।
















