छत्तीसगढ़

‘वोट चोरी तो कांग्रेस का पुराना इतिहास है’: भाजपाइयों का पलटवार, WRS कॉलोनी के 56वें रावण दहन उत्सव में शामिल होने का दिया न्योता

रायपुर। वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस द्वारा बूथ स्तर तक अभियान चलाने के निर्णय पर तंज कसते हुए रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “जिसकी जैसी नीयत होती है, उसे हर तरफ वैसा ही दिखता है। चोर को हमेशा बाकी सब भी चोर ही नजर आते हैं।”

ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए मिश्रा ने सवाल उठाया कि “आजादी के समय देश का प्रधानमंत्री चुनने के लिए हुए मतदान में सरदार वल्लभभाई पटेल को 12 वोट मिले थे, जबकि जवाहरलाल नेहरू को महज एक वोट मिला था। इसके बावजूद नेहरू देश के प्रधानमंत्री बन गए। ऐसे में जनता भली-भांति जानती है कि वोट की चोरी और जनमत का अनादर किसने किया है।”

WRS कॉलोनी में 101 फीट का रावण, 56 साल की ऐतिहासिक परंपरा

राजनीतिक बयानों के साथ-साथ विधायक पुरंदर मिश्रा ने आगामी विजयदशमी (20 अक्टूबर) के पावन अवसर पर रायपुर वासियों को दशहरा उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

56 साल की परंपरा: WRS कॉलोनी का रावण दहन आयोजन इस वर्ष अपने 56 वर्ष पूरे कर रहा है। मिश्रा ने चुटकी लेते हुए कहा कि “जैसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीना 56 इंच का है, ठीक वैसे ही यह ऐतिहासिक आयोजन 56वें साल में प्रवेश कर चुका है।”

101 फीट ऊंचा रावण: इस बार उत्सव में 101 फीट ऊंचे रावण के साथ-साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के भव्य पुतलों का दहन किया जाएगा।

रेलवे परिवार का आभार: उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में रेलवे परिवार द्वारा दिए गए सराहनीय सहयोग की भी जमकर प्रशंसा की।

विधायक मिश्रा ने राजधानी के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में WRS कॉलोनी पहुंचकर इस भव्य और पावन रावण दहन कार्यक्रम के साक्षी बनें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button