खेल

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : न्यायधानी नाइट्स का विजयी आगाज, महिला वर्ग में इंद्रावती टाइग्रेस ने मारी बाजी

रायपुर। रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले मुकाबले में रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। ओलंपियन सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली न्यायधानी नाइट्स ने ओलंपियन ललित उपाध्याय की राजधानी रॉयल्स को 2-1 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।

रोमांचक मुकाबले के मुख्य आकर्षण:

शानदार बढ़त: मैच के 12वें मिनट में चिराग ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर न्यायधानी नाइट्स का खाता खोला। इसके बाद दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में केतन कुशवाहा ने बेहतरीन मैदानी गोल कर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया।

राजधानी रॉयल्स की वापसी की कोशिश: पिछड़ने के बाद राजधानी रॉयल्स के कप्तान ललित उपाध्याय ने मिडफील्ड में खेल को तेज किया, और टीम की ओर से रौशन ने एकमात्र गोल दागा। हालांकि, मौकों को भुनाने में नाकामी के चलते टीम बराबरी नहीं कर सकी।

प्रमुख सम्मान: पूरे मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन और शानदार स्ट्राइकिंग के लिए केतन कुशवाहा को ‘स्ट्राइकर ऑफ द Match’ और ‘प्लेयर ऑफ द Match’ चुना गया।

महिला प्रदर्शनी मुकाबला:

दिन के महिला वर्ग के प्रदर्शनी मैच में इंद्रावती टाइग्रेस ने महानदी फाल्कन्स को 4-1 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। इंद्रावती टाइग्रेस की कप्तान आंचल साहू ने दो गोल दागे, जबकि लीना कोरसे और ममतेश्वरी लहरे ने एक-एक गोल किया। महानदी फाल्कन्स की ओर से एकमात्र गोल रिया खलखो ने किया।

आगामी मुकाबले (23 अक्टूबर):

शाम 5:30 बजे: मैनपाट टाइटंस बनाम बैलाडीला बुल्स

शाम 7:30 बजे: चक्रधर चैंपियंस बनाम संस्कारधानी स्ट्राइकर्स

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button