छत्तीसगढ़

मुटकी गांव की विनीता सिंह ने ‘बिहान योजना’ से बदली किस्मत, किराना, बकरी पालन और सब्जी खेती से बनीं लखपति दीदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए चलाई जा रही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान योजना) महिलाओं के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लेकर आ रही है। इसी कड़ी में, सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुटकी की रहने वाली श्रीमती विनीता सिंह ने अपनी मेहनत और सरकारी योजना के सहयोग से आत्मनिर्भरता की एक अनूठी मिसाल पेश की है।

  1. पंद्रह हजार से की थी शुरुआत

शक्ति महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी विनीता सिंह का शुरुआती जीवन आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए उन्होंने बिहान योजना का दामन थामा और समूह से 15 हजार रुपये का ऋण लेकर गांव में एक छोटी सी दुकान खोली। इस छोटे से कदम ने उन्हें कमाई का पहला जरिया दिया।

  1. व्यवसाय का विस्तार और बकरी पालन

दुकान से मिलने वाले अनुभव और सफलता से उनका आत्मविश्वास बढ़ा। इसके बाद उन्होंने स्व-सहायता समूह के माध्यम से 50 हजार रुपये का दूसरा ऋण लिया। इस राशि से उन्होंने न केवल अपनी दुकान के सामान में इजाफा किया, बल्कि बकरी पालन का काम भी शुरू कर दिया, जिससे उनकी आय के स्रोत और अधिक मजबूत हो गए।

  1. बोरवेल निर्माण और सब्जी की खेती

घरेलू कार्यों और खेती के लिए पानी की समस्या से निपटने के वास्ते विनीता ने समूह से डेढ़ लाख रुपये का ऋण लेकर बोरवेल का निर्माण कराया। सिंचाई की पक्की सुविधा मिलते ही उन्होंने सब्जी उत्पादन की ओर कदम बढ़ाया। आज वे किराना व्यवसाय, बकरी पालन और सब्जी की खेती तीनों को सफलतापूर्वक संभाल रही हैं।

  1. संघर्ष से ‘लखपति दीदी’ बनने का सफर

कभी सीमित संसाधनों में जीवन बिताने वाली विनीता सिंह आज एक सफल लखपति दीदी बन चुकी हैं। अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को मजबूती से निभा रही विनीता इस बदलाव का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार को देती हैं, जिनकी योजनाओं ने ग्रामीण महिलाओं को नए पंख दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button