बृजमोहन प्रत्याशी घोषित कर पार्टी ने उनपर अपना भरोसा जताया, कहा रायपुर दक्षिण से लड़ेंगे चुनाव

रायपुर। विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पुराने कद्दावर नेताओं पर दुबारा भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है। रायपुर दक्षिण से लोकप्रिय विधायक बृजमोहन अग्रवाल को एक बार फिर प्रत्याशी घोषित कर पार्टी ने उनपर अपना भरोसा जताया है। भाजपा शासन काल में कैबिनेट मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल 7 बार विधायक चुने गए। यह चुनाव उनका आठवां विधानसभा चुनाव है।
वहीं रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत को प्रत्याशी बनाया गया है। राजेश मूणत पिछला चुनाव हार गए थे, लेकिन इस बार वे दुगनी ताकत से इस चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को राजनांदगाव से टिकट मिली है। राजनांदगांव उनकी पुरानी सीट है, जहां से वे लगातार जीतते आये हैं। इनके अलावा रायपुर ग्रामीण से मोतीलाल साहू, उत्तर से पुरन्दर मिश्र को टिकट मिली है। पूर्व मंत्री रहे अजय चंद्राकर को कुरुद से, छॉलीवुड एक्टर अनुज शर्मा को धरसींवा से और शिवरतन शर्मा को भाटापारा से टिकट मिली है। विष्णु देव साय को कुनकुरी से, सांसद गोमती साय को पत्थलगांव से और रामपुर से ननकीराम कंवर को टिकट मिली है। पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को रायगढ़ से टिकट मिली है। सांसद अरुण साव को लोरमी, धर्मजीत सिंह को तखतपुर, धरमलाल कौशिक को बिल्हा अमर अग्रवाल को बिलासपुर और डॉ. कृष्णमूर्ति बंधी को मस्तूरी से टिकट मिली है।