छत्तीसगढ़

विपक्षी दलों की लड़ाई में तन-मन-धन लगाने को तैयार हैं कार्यकर्ता : विकास उपाध्याय

रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विकास उपाध्याय की पश्चिम विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को संत रविदास वार्ड क्र.70 एवं माधवराव सप्रे वार्ड क्र.69 अंतर्गत मुख्य स्थानों में संकल्प के साथ सम्पन्न हुई। आज की बैठक में कार्यकर्ताओं ने आपस में सहयोग कर चुनाव के लिए विकास उपाध्याय को राशि भेंट की।

कार्यकर्ताओं ने भावुक होकर कहा कि 15 साल के मंत्री से लड़ाई में हमारी भी छोटी सी योगदान स्वीकार करें, ताकि चुनाव लड़ने में आपको कुछ सहायता मिल सके। उनके इस छोटे से योगदान से विकास उपाध्याय को कुछ मदद मिलेगी यह सोचकर उन्होंने यह निर्णय लिया। बैठक में यह संकल्प लिया गया कि बीते 5 वर्षों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक-एक बूथ के अनुभाग तक पहुँचाने का काम कांग्रेस के कार्यकर्ता को करना है एवं आम जनता से सीधे संवाद कर ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस पार्टी से जोड़ने पर चर्चा हुई।

पश्चिम विधानसभा की इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। हमारी सरकार कहने में नहीं करने में विश्वास रखती है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक के कार्यों की उपलब्धि को बूथ स्तर पर सब को जानकारी उपलब्ध कराना है। साथ ही सभी बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए गए। विधानसभा चुनाव में बूथ की जिम्मेदारी और कार्यों को भी तय किया गया है। पिछले चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार 35 साल बाद इस विधानसभा में जीत का परचम लहराया था, ठीक उसी प्रकार दुगुनी वोट से इस बार भी कार्यकर्ताओं के दम पर इस विधानसभा में जीत को सुनिश्चित किया जाएगा, जिसका संकल्प आज की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने लिया।

विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस ने शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, व्यापारी, कर्मचारी, युवा सहित महिलाओं के उत्थान के लिए हर वो कार्य पिछले 05 सालों में किये हैं, जिसकी मांग जनता के बीच से आती रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा घोषणा पत्र में कहा गया था कि सरकार बनने के पश्चात् गरीबों को उनके मकान का हक पट्टा दिया जाएगा और उस पर अमल करते हुए पट्टा वितरण किया गया। इस पट्टे का लाभ भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भी लिया, लेकिन आम जनता के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी के लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं, पट्टा को अवैध घोषित कर रहे हैं, जनता को भड़का रहे हैं। मैं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से अपील करता हूँ कि अगर यह पट्टा अवैध है तो कृपया करके पट्टा को संबंधित नगर निगम के जोन कार्यालय में जाकर वापस कर दें। विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 15 साल बनाम 5 साल ही विकास के लिए काफी है। इसका प्रचार और वास्तविकता जनता को घर-घर जाकर बताना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button