छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ कबीरपंथ संत संगठन के अध्यक्ष संत रविकर साहेब के नेतृत्व में 20 से अधिक संतों ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां पहुना में छत्तीसगढ़ कबीरपंथ संत संगठन के अध्यक्ष संत श्री रविकर साहेब के नेतृत्व में 20 से अधिक संतों ने सौजन्य मुलाकात की। संतों के प्रतिनिधि मंडल ने पूरे प्रदेश के 140 कबीर आश्रमों के संतों तथा प्रदेश के कबीर पंथ के अनुयायियों की ओर से मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।

संतों के प्रतिनिधि मंडल में संत घनश्याम साहेब मंदरौद, संत बलवान साहेब, संत पुराण साहेब, संत क्षेमेंद्र साहेब, संत  पुनीत साहेब, संत हेमेंद्र साहेब, संत गुरुपालन साहेब, संत घनश्याम साहेब गुल्लू, संत शोधकर साहेब, संत चिरंजीव साहेब, संत रतन साहेब, संत तुलसी साहेब, भागवत दास, साध्वी भागबती साहेब, साध्वी सीमा, साध्वीसुप्रिया, साध्वी संतोषी आदि शामिल थीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button