लोकसभा चुनाव से पहले आप को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कई नेता-कार्यकर्ता

रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव 2023 में आप के प्रत्याशी रहे कई नेताओं ने बीजेपी में प्रवेश किया है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी, विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, प्रदेश सचिव विकास केलकर, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग रविंद्र ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष एससी विंग धरम भार्गव, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विंग कमलकांत साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शिवसेना संतोष यदु, प्रदेश मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजय गबेल, तरुण बैद्य, मनभजन साहेब टंडन, श्यामलाल बंजारे, दीपक पात्रे, सुरेंद्र गुप्ता, राकेश यादव, दुर्गा लाल केवट, सत्यनारायण सांडे, मोहित यादव, डॉक्टर पुष्पेंद्र शर्मा, राजेंद्र पासवान, अनुराग मधुकर, यशवंत भारद्वाज, संकल्प दुबे, ओंकार वर्मा, प्रकाश पाल, रमाबाई मिरी, सूर्यविजित मिरी, विशाल महिलांग, मनोज यादव, प्रतीक राय, रोहित कुमार देवांगन, अजय कुमार गुप्ता, शिवम दास, उमेश राजवाड़े, दीनबंधु देवांगन, प्रदीप निर्मलकर, श्रीमती गीता यादव, दीपक कुमार वर्मा, भीकम यदु, मुकेंद्र बंजारे, शिवचंद निर्मलकर, प्रमिला बंजारे, संतोषी खरे, सुजाता रात्रे, सोनम जांगड़े, सूर्य साहू, ओमप्रकाश टंडन, अजय मनहर, अनिल भास्कर, हेमंत मिरी, सन्निध्य द्विवेदी, राजा यदु, मोहनलाल थावरे, लक्ष्मी नारायण, लेखपाल सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, विधायक प्रत्याशी एवं कार्यकर्तागण भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा में विलय की घोषणा करने वाली अखंड लोकतांत्रिक पार्टी छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समर्थक विनोद कुमार पटेल, भूरेलाल साहू, यदुनाथ वर्मा, सुधीर साहू, शिव साहू, हेम मोहन साहू, अमित कुमार साहू, ताम्रध्वज धीवर, विजय कुमार साहू, कृष्णकांत पांडे, अरुण कैवर्त्य, विनय पांडे, खम्हन यादव, लाला साहू, महेंद्र वर्मा, गगन ध्रुव, विवेक साहू, श्यामलाल कैवर्त्य, सुमित ध्रुव, राजा साहू, मनोज टंडन, रवि पटेल, गोविंद पटेल, अमित पटेल, धीरज पटेल, नीरज पटेल, दशरथ पटेल, सत्येंद्र ध्रुव, विवेक पटेल सहित हजारों की संख्या में अखंड लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इसी प्रकार सैनिक पार्टी के महेंद्रप्रताप सिंह राणा, वारिज कुमार सिंह, राजेश कुमार शर्मा, रोशन त्योहरे, प्रभात कुमार साहू, मनोज कुमार साव, प्रभाकर सिंह सेंगर, विजय कुमार साव, प्रमेन्द्र कुमार, नरेश कुमार साहू, लाल देव सिंह, संतोष कैवर्त, पुनीत पारकर, नागेश्वर, प्रीति तिवारी, रवि प्रताप तिवारी, रामअनुज कुमार शर्मा आदि पूर्व सैनिकों ने भाजपा की सदस्यता ली।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, भाजपा मुख्य प्रवक्ता, विधायक व नव सदस्यता सम्मेलन के प्रदेश प्रभारी अजय चंद्राकर, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद द्वय सुनील सोनी व चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, विधायक द्वय पुरंदर मिश्रा व योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित थे।