छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री साय ने टेकलगुड़ेम मुठभेड़ में 3 जवानों की शहादत को किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित ग्राम टेकलगुड़ेम (थाना जगरगुंडा, सुकमा) में माओवादी मुठभेड़ की कड़ी निन्दा की है। उन्होंने घटना में वीरगति प्राप्त करने वाले 3 जवानों की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री साय ने शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मुठभेड़ में घायल 14 जवानों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।