छत्तीसगढ़

पुरातत्व नगरी सिरपुर का राज्यपाल डेका ने किया भ्रमण

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने शुक्रवार को महासमुंद प्रवास के दौरान पुरातत्व और ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में प्रसिद्ध और प्राचीन लक्ष्मण मंदिर का अवलोकन किया। राज्यपाल मंदिर की भव्यता और निर्माण शैली को देखकर मंत्रमुग्ध हुए।

ज्ञात हो कि यह मंदिर केंद्रीय संरक्षित स्मारक है, जिसका निर्माण 6 वीं शताब्दी मे किया गया था। इस मंदिर की विशेषता है कि यह लाल ईंटों से निर्मित है। इसके अलावा राज्यपाल ने तिवरदेव विहार और सुरंग टीला का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने मंदिरों के इतिहास और निर्माण शैली की विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल ने इस अवसर पर विजिटिंग रजिस्टर में मंदिरों के रख रखाव की सराहना की और इनके सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने सुझाव भी दिए।

राज्यपाल डेका ने सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर परिसर में ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत देशी आम का पौधा भी लगाया। इस अवसर पर महासमुंद जिला प्रशासन के अधिकारी तथा वन  एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button