छत्तीसगढ़

विष्णुदेव साय के सिरकीनारा दौरे पर जनप्रतिनिधियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने निर्धारित दौरे के तहत रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड स्थित ग्राम सिरकीनारा पहुंचे। स्थानीय स्कूल परिसर में बने हेलीपैड पर उतरने के दौरान उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय भी उनके साथ मौजूद थीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए कई प्रमुख हस्तियां और अधिकारी हेलीपैड पर उपस्थित रहे। राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button