छत्तीसगढ़

बीजापुर के अंकित सकनी ने यूपीएससी में लहराया परचम, मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल कर दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के लिए गर्व का पल है। बीजापुर जिले के अंतर्गत भैरमगढ़ विकासखंड के एक छोटे से गांव गुदमा के रहने वाले अंकित सकनी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता हासिल की है। अंकित ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 816वीं रैंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इस शानदार उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंकित और उनके परिजनों से वीडियो कॉल के जरिए बात की। उन्होंने अंकित को इस बड़ी जीत के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने अंकित के संघर्ष और लगन की सराहना करते हुए कहा कि एक दूरस्थ और आदिवासी बहुल क्षेत्र से निकलकर देश की सबसे कठिन परीक्षा पास करना बेहद गर्व की बात है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अंकित की यह सफलता प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यदि इरादे मजबूत हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सीमित संसाधनों के बावजूद किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। अंकित की यह उपलब्धि बस्तर के युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक नई दिशा और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button