छत्तीसगढ़

अरपोरा (गोवा) में आग की त्रासदी : मुख्यमंत्री साय ने व्यक्त की गहरी संवेदना

रायपुर। गोवा के अरपोरा क्षेत्र में हुई भयानक आग दुर्घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद और हृदय विदारक बताया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने उन सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त की हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोया है। उन्होंने प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और इस दुर्घटना में घायल हुए लोग जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button