ज्योतिष

जानें क्या कहतीं हैं आपकी ग्रहदशाएं, क्या करें कि दिन होगा शुभ, जानिएं आज का राशिफल

मेष राशि : मन थोड़ा अलग-अलग रहेगा, लेकिन शाम होने तक सभी से मिलने जाएंगे। आपको बेकार का गुस्सा नहीं करना चाहिए, बातचीत में संतुलन बनाए रखें। पढ़ाई में बिजी रहेंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृष राशि : आज थोड़ा परेशान रह सकते हैं, लेकिन अपने में विश्वास रखें। जो खोया है वो मिलेगा भी। पढ़ाई-लिखाई के कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। आय के साधन बनेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि : आज आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप परेशान हो, संयम रखें। बेकार के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आय में वृद्धि होगी।

कर्क राशि : आज आपको सभी से हंसकर बात करनी चाहिए और आज आपमें आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन हंसी -खुशी बीतेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। धार्मिक कायों में बढ़कर हिस्सा लेंगे।

सिंह राशि : मन परेशान हो सकता है, इसलिए अपने तक ही चीजों को रखें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। मंगलवार को अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुटुंब में मान-सम्मान की मिलेगा, घर में मंगल कार्य होंगे।

कन्या राशि : मंगलवार को मन प्रसन्न तो रहेगा, पर आपमें चीजों को सहनें की क्षमता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्य के अच्छे परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की मिलेगा। कारोबार में बदलाव के योग हैं।

तुला राशि : धर्म-कर्म में आपका ज्यादा ध्यान लगेगा। बिजनेस की भागदौड़ तो रहेगी, लेकिन यह आपके लिए लाभ के मौके लाएगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि : मन प्रसन्न रहेगा। आपको नौकरी में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में व्यस्तता बढ़ेगी।

मकर राशि : वालों का कला या संगीत में झुकाव बढ़ सकता है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है।

वृश्चिक राशि : मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। बेकार के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। नौकरी में बदलाव के मौके मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। बदलाव के योग हैं।

कुंभ राशि : मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। घर में कोई मंगल आयोजन हो सकते हैं। आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। किसी महिला से धन मिलने की भी संभावना हो सकती है।

मीन राशि : आपको अपनी बातों को ध्यान से बोलना है, वाणी पर कंट्रोल बहुत जरूरी है। नौकरी में आपको फायदा मिलेगा, लेकिन इसके लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के मौके मिल सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button