जानें क्या कहतीं हैं आपकी ग्रहदशाएं, क्या करें कि दिन होगा शुभ, जानिएं आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत वाला होगा। साझेदारी में काम करने से आप अपने बिजनेस को और आगे ले जा सकेंगे। कुछ चुनौतियों का आपको सामना करना होगा। लेकिन साहस और धैर्य से सभी समस्याओं का निदान निकालने में सफल होंगे। वैसे आज भाग्य भी आपका साथ देगा। किसी जरूर कारण से यात्रा का भी संयोग बनेगा।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कारोबार में आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा। आपकी मेहनत की राह में आपके कुछ विरोधी कांटे बो सकते हैं। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य पर खर्च का संयोग बनेगा। अपने जीवन स्तर को को बेहतर बनाने के लिए आप भौतिक साधनों की खरीदारी करेंगे।
मिथुन राशि : आज आपको बुद्धि व विवेक से काम लेना होगा। शैक्षिक गतिविधियों में आप आगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताते हुए पुरानी यादें ताज़ा करेंगे।स्वयं आपकी नज़र भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है इसलिए मन को संयमित रखकर काम करें। आपके लिए बेहतर होगा कि अपनी प्रगति की रफ्तार को बनाए रखें और मन को शांत रखकर काम करें।
कर्क राशि : आज आप कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। वैसे साझेदारी के काम में आपको साझेदारों से सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। बिजनस में लाभ से आपका मन आनंदित होगा। कहीं घूमने का प्लान बनेगा और बाहर खान पान का आयोजन हो सकता है।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक प्रयासों को बल मिलेगा।बिते दिनों अगर कारोबार में लाभ कम हुआ है तो उनकी भरपाई की भी कोशिश करेंगे। नौकरी में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा लेकिन आप रिलैक्स रहेंगे और कामकाज के साथ दोस्तों के साथ मनोरंजक पल भी बिताएंगे।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होंगे।फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्वक पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अवसर आपको प्राप्त होगा। यात्रा और पारिवारिक कारणों से खर्च का संयोग बनेगा।
तुला राशि : आज का दिन आपके कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। किसी बड़े लक्ष्य पर पूरा फोकस कर पाएंगे।परिवार का आपको करियर और कारोबार में सपोर्ट मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप अपने साहस और बुद्धिमानी विरोधियों कोपराजित कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि : आज आप बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। पुण्य कार्यों में आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। पुराने उलझनों और परेशानियों से आपको छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है।
धनु राशि : आज दिन लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको नुकसान होने की भी संभावना बनती दिख रही है। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति से आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा।
मकरराशि : आज का दिन आपके लिए शासन व सत्ता का पूरा लाभ लेकर आएगा। आपको पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलती दिख रही है।शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। दीर्घ कालीन निवेश करना आपके लिए लाभप्रद होगा।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आध्यात्म और धर्म कर्म में आपकी रुचि बढेगी और दान पुण्य के कार्यों में धन खर्च करेंगे। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।
मीन राशि : आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने परिजनों की सलाह पर चलकर अच्छा लाभ कमाएंगे। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईष्र्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रूपया उधार न दें वापस मिलना कठिन होगा।