ज्योतिष

जानें क्या कहतीं हैं आपकी ग्रहदशाएं, क्या करें कि दिन होगा शुभ, जानिएं आज का राशिफल

मेष राशि : आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में किसी परिजन का विशेष सहयोग रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। शासन से जुड़े लोगों को नवीन दायित्व प्राप्त होंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को जनता से अपार प्यार एवं सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में बार-बार प्रयोग करने से बचें। भविष्य में परेशानी हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में रुचि लेगा। कला, विज्ञान, अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता प्राप्त होगी। आयात निर्यात विदेश सेवा शेयर,लॉटरी, दलाली आदि के कार्य में लगे लोगों को कुछ विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी लगन एवं कर्मठ कार्य शैली की सराहना होगी। मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा।

वृष राशि : आज दिन की शुरुआत तनाव के साथ होगी। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्य का श्रेय कई अन्य लेने का प्रयास करेंगे। किसी प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारी से अकारण अनबन हो सकती है। पदाधिकार की चिंता अंतर विरोध को जन्म दे सकती है। परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। व्यापार में कठिन परिश्रम भविष्य में लाभ देगा। हर्ष विषाद के योग समान है। व्यर्थ की राजनीति में पडऩे से बचें। चल रहे समन्वय कार्य में सजगता बरतें। घर गृहस्थी की चिंता सताएगी। वाहन धीरे चलाएं।

मिथुन राशि : आज कारोबार में आई बाधा सरकारी सहयोग से दूर होगी। आपको शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। रोजगार की तलाश पूरी होगी। महत्वपूर्ण कार्य के सफल होने के संकेत है। कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी बरतें। आपको कोर्ट के मामले में बड़ी सफलता मिल सकती है। खेलकूद, कृषि आदि के कार्य में संलग्न लोगों को बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों के कार्य की बड़ा सरकारी मदद से दूर होगी। व्यापार में छोटे प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। राजनीति के क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। नवीन उद्योग धंधे की योजना सफल होगी। मजदूर वर्ग को सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।

कर्क राशि : आज आपकी सजने सवरने में रुचि अधिक रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में किए गए परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे। नवीन वस्त्र प्राप्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन होगा। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। समाज में आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा। परिवार में व्यर्थ वाद विवाद से बचें। घरेलू कार्य में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। यात्रा में किसी भी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा करना घातक सिद्ध हो सकता है।

सिंह राशि : आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में आईं बाधा दूर होगी। व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे। व्यापार में उन्नति के साथ लाभ होगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन के योग बनेंगे। दूर देश की यात्रा के योग बनेंगे। नौकरी में किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीतिक क्षेत्र में आपके भाषण की सराहना होगी। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। यात्रा में नए मित्र बनेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे ।

कन्या राशि : आज कार्यक्षेत्र में कार्य पूर्ण होने से धन लाभ होगा। किसी प्रियजन का शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। आजीविका की तलाश पूरी होगी। बौद्धिक कार्य करने वाले लोगों को समाज में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। वाहन खरीदने की अभिलाषा पूर्ण होगी। गीत संगीत का मित्रों संग लुफ्त उठाएंगे। नौकरी में अधीनस्थ सहयोगी एवं लाभकारी सिद्ध होंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। रुके हुए कार्य में किसी वरिष्ठ की सलाह उन्नति कारक सिद्ध होगी। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढऩे के योग बनेंगे।

तुला राशि : आज महत्वपूर्ण कार्य में सोच समझकर निर्णय ले। विरोधी पक्ष के समक्ष अपनी गुप्त नीतियों का खुलासा न होने दे। सामाजिक क्रिया कलापों के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी। घर परिवार में मांगलिक एवं धार्मिक कार्यों संपन्न होने की योग बनेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों के व्यापार में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से सफलता प्राप्त होगी। आयात निर्यात के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को लाभ होगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को संघर्ष करना पड़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि : आज नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता बढ़ेगी। शासन सत्ता में बैठे व्यक्ति से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। आजीविका के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। चर्म उद्योग से जुड़े लोगों को विशेष सफलता एवं सम्मान मिलेगा। राजनीति में किसी आंदोलन का नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को शुभ अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा पिता अथवा किसी वरिष्ठ प्रियजन के सहयोग से दूर होगी।

धनु राशि : आज दिन सामान्य सुख एवं उन्नति दायक रहेगा। अपनी निजी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही महत्वपूर्ण कार्य में कोई बड़ा निर्णय ले। सामाजिक गतिविधियों के प्रति अधिक जागरूक रहने से लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी। आजीविका करने वाले लोगों को नौकरी में अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखने की आवश्यकता रहेगी। राजनीति में आपका वर्चस्व स्थापित होगा। विद्यार्थियों की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी। कोई लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाने की योग बनेंगे।

मकर राशि : आज कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आप क्रोध एवं वाणी पर संयम बनाए रखें। बना काम बिगड़ जाएगा। व्यापार में व्यर्थ विघ्न आ सकता है। रोजगार की तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को कोई झटका लग सकता है। उद्योग धंधे की योजना में विलंब होने से मन खिन्न रहेगा। पहले से सोचे समझे कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी। आप समाज में अपना स्थान बनाने में सफल होंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

कुंभ राशि : आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्य क्षेत्र में नए मित्र बनेंगे। बौद्धिक कार्यों को करने वाले लोगों को सफलता एवं सम्मान मिलेगा। व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। अपने ऊपर भरोसा रखें। दूसरों के बहकावे आदि के चक्कर में न फंसे। आजीविका के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को परेशानियां आदि होने के योग बनेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के लिए दर-दर भटकने की जैसी स्थिति आ जाएगी। मन में निराशा एवं हताशा के भाव न आने दें। मित्रों से कुछ मतभेद होने की संभावना बनी रहेगी।

मीन राशि : आज दिन अधिक शुभ फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आने वाली बाधाएं कम होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिद्ध होने से मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने पराक्रम बुद्धि विवेक से अपनी मान प्रतिष्ठा को बनाने में सफल होंगे। नवीन संपत्ति के प्रेरित करने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। अध्ययन के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को पढ़ाई के क्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। नौकरी है पदोन्नति के साथ नवीन जिम्मेदारी मिलेगी। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button