देश-विदेश
देश रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा : रक्षामंत्री राजनाथ

नई दिल्ली (एजेंसी)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भारत दूसरे देशों से रक्षा उपकरण आयात करता था लेकिन अब निर्यात कर रहा है। श्री सिंह नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर हरियाणा के यमुनानगर में गौरवशाली भारत रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बात कोई सुनता नहीं था लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया भारत को सुनती है।
रक्षामंत्री ने कहा कि देश आर्थिक रूप से मजबूत हो गया है और 2027 तक यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। श्री सिंह ने कहा कि हरियाणा ने देश की खेल राजधानी के रूप में अपना नाम रोशन किया है।