लाइफ-स्टाइल

बेसन से बनाएं पूरे परिवार के लिए 5 तरह के मजेदार पकवान!

हेल्थ न्युज (एजेंसी)। बेसन लगभग सभी भारतीय किचन का एक मुख्य अंग है। यह एक उपयोगी और संतुलित आहार है, जिसे सभी मजे से खाते भी हैं। अगर घर में सब्जी नहीं है, तो आराम से बेसन की सब्जी बना सकते हैं। मेहमान के आने पर फटाफट बेसन के पकौड़े फ्राई करके परोस सकती हैं।

इसी तरह बेसन के 5 स्वादिष्ट व्यंजन यहां बताए जा रहे हैं, जिसे आसानी से आप बना सकती हैं –

1. ढोकला:  यह एक गुजराती डिश है। एक कटोरे में बेसन, सूजी, नींबू रस, हरी मिर्च अदरक का पेस्ट, दही, पानी और नमक डाल कर अच्छे से फेंट लें। अब इसमें ईनो डालें और अच्छे से चलाएं। एक बर्तन में तेल की एक लेयर चारों तरफ लगाएं और इसमें बेसन के घोल को डालें। अब इसे भाप में पकाएं। पकने के बाद तड़का दें। गर्म तेल में राई, हींग, जीरा, करी पत्ता, हरी मिर्च डालें और तड़का दें। पानी गर्म करें और इसमें चीनी डाल कर चीनी का घोल तैयार करें और ढोकले के ऊपर डालें।

2. बेसन के लड्डू: देसी घी में बेसन को भूनें। बेसन हल्का सुनहरा होने लगे तब इसमें चीनी का शीरा डाल सकते हैं या फिर पानी डाल कर मिलाएं और आखिर में चीनी डाल कर अच्छे से चलाएं।

3. बेसन की कढ़ी: बेसन में हल्दी,नमक,जीरा डाल कर अच्छे से फेंटें और गाढ़ा घोल तैयार करें। अब इसकी छोटी छोटी पकौड़ी छान लें। इस पकौड़ी की जगह आप उरद दाल के वड़े भी बना सकते हैं। अब एक कटोरे में बेसन और दही का पतला घोल तैयार करें। गर्म तेल में जीरा,करी पत्ता और मेथी का तड़का दें, इसमें हल्दी डालने के बाद बेसन दही का घोल डालें। लगातार चलाते रहें जबतक घोल गाढ़ा न होने लगे। चार पांच उबाल आने के बाद कढ़ी तैयार है।

4. बेसन की पकौड़ी: चाहे प्याज़ हो या आलू, गोभी, लौकी, इस प्रकार की कोई भी सब्जी को आप बेसन के घोल में डालें और झटपट हरी चटनी और चाय के साथ सर्व करें।

5. बेसन का चीला: बेसन के घोल में टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, धनिया डाल कर तवे पर फैला कर चीला तैयार करें। बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी को चीला बहुत पसंद आता है और ये टिफिन के लिए फटाफट तैयार होने वाला सबका पसंदीदा नाश्ता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button