देश-विदेश

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट की जारी

नई दिल्ली (एजेंसी)। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने 72 सीटों के लिए नामों का ऐलान किया है। इनमें गुजरात की 7, दिल्ली की 2, हरियाणा की 6, हिमाचल प्रदेश की 2, कर्नाटक की 20, उत्तराखंड की 2, महाराष्ट्र की 20, तेलंगाना की 6 व त्रिपुरा की एक सीट शामिल है।

जारी सूची के मुताबिक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ेंगे। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को उतारा गया है। गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह, फरीदाबाद से कंवरपाल गुर्जर चुनाव लड़ेंगे। यहां से केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का टिकट कट गया है। मुंबई उत्तर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उतारा गया है। पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए जारी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में हरियाणा राज्य से 6 नाम फाइनल किए हैं। करनाल लोकसभा सीट से मनोहर लाल खट्टर को टिकट दिया है। अंबाला से बंतो कटारिया, सिरसा से अशोक तंवर और फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर को टिकट दिया है। भिवानी-महेंद्रगढ़ से चौधरी धरमबीर सिंह और गुडगांव से राव इंद्रजीत सिंह यादव को टिकट दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button