छत्तीसगढ़

स्वस्थ जनता और समृद्ध समाज ही भाजपा सरकार की पहचान है : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। स्वस्थ जनता और समृद्ध समाज ही भाजपा सरकार की पहचान है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन भाजपा सरकार तेजी से काम करते हुए एक नए छत्तीसगढ़ के निर्माण में लगी हुई है।  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में सड़कों का जाल बिछा है। नई सड़कों के साथ ही पुरानी सड़कों का चौड़ीकरण हुआ। गांव-गांव को सड़क से जोड़ा गया। भाटापारा और सिमगा समेत पूरे रायपुर का विकास भाजपा सरकार की देन है।

यह बात रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के सिमगा मंडल में जनसंपर्क के दौरान कही। बृजमोहन ने जनसंपर्क की शुरुवात सिमगा से की यहां से रोड शो के जरिए बनसांकरा, चौरेंगा, दामाखेड़ा, तुलसी, तोरा, चकवाय, दरचुरा, लिमतरा, कोलिहा, रोहरा के साथ ही भाटापारा ग्रामीण मण्डल के देवरी और दतरेंगी में जनता से संपर्क कर भाजपा के लिए वोट मांगे।

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान बृजमोहन अग्रवाल का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूलमाला पहनाकर और पटाखे फोड़कर उनका स्वागत किया और उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी की। इस अभियान के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने भी जनता को संबोधित किया।

उन्होंने नवरात्रि और रामनवमी की बधाई देते हुए कहा कि, माता लक्ष्मी को कमल का फूल पसंद है, जो सुख और समृद्धि का प्रतीक है और भाजपा का निशान भी कमल का फूल है।  इसीलिए भाजपा की सरकार समृद्ध छत्तीसगढ़ और समृद्ध राष्ट्र की परिकल्पना को लेकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ के गरीब युवा किसान और महिलाएं सभी के हितों का ध्यान रखकर काम किया जा रहा है। आगे भी ऐसे ही काम होता रहे उसके लिए हमको एक बार फिर से रायपुर, छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में कमल का फूल खिलाना है और मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने रायपुर में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए जनता से अपील की। इसके लिए एक मतदाता को अपने ज्यादा से ज्यादा रिश्तेदारों और दोस्तों को फूल को वोट देने के लिए समझना होगा। क्योंकि केवल भाजपा सरकार ही चौतरफा विकास कर सकती है।

इस जनसंपर्क अभियान में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े, कृष्ण अवस्थी, राधेश्याम नायक, रामकुमार नायक, चंद्रमणि तिवारी, सुनील मिश्रा, शंकर लाल साहू, जिला मंत्री महाबल बघेल, सुनील मिश्रा, सिमगा मंडल अध्यक्ष केजु राम बघेल, भाटापारा नगर मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह गुम्बर, सुरेश यदु समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button