छत्तीसगढ़

केबिनेट मंत्री अकबर ने गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश का दर्शन कर की पूजा अर्चना

कवर्धा। केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश का दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंत्री अकबर ने बुधवार को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोहझरी, सारंगपुर, गंडई कला, अचानकपुर, भंडार और ग्राम अमरौडी के गणेश पंडाल पहुँच कर विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जिले की खुशहाली-समृद्धि की कामना की और आशीर्वाद लिया।

मंत्री अकबर कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर थे। मंत्री अकबर के साथ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, पीतांबर वर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, जिला पंचायत सदस्य मुखीराम मरकाम, अगमदास अनंत, राजकुमार तिवारी, विरेन्द्र जांगड़े, गणेश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों ने भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button