छत्तीसगढ़
बस्तर ओलंपिक का आगाज, 3 लाख से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दम

बस्तर। छत्तीसगढ़ में बहुप्रतीक्षित खेल प्रतियोगिता ‘बस्तर ओलंपिक’ की शुरुआत आज से होने जा रही है। इस आयोजन में 3 लाख से अधिक खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
बस्तर ओलंपिक में कुल 11 तरह के खेल शामिल किए गए हैं। इनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी और अन्य कई खेल विधाएं शामिल हैं।
यह प्रतियोगिता ब्लॉक स्तर से लेकर संभाग स्तर तक आयोजित की जा रही है। इन खेलों में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेल अकादमी में सीधी भर्ती दी जाएगी।
यह बस्तर ओलंपिक आज 25 अक्टूबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा।
















